Home » स्पोर्ट्स » स्पेन ने दर्ज की T20I में लगातार 22वीं जीत, 2023 से है यह जीत का सिलसिला कायम-

स्पेन ने दर्ज की T20I में लगातार 22वीं जीत, 2023 से है यह जीत का सिलसिला कायम-

Spain 22nd T20I Win:

Spain 22nd T20I Win: जब भी रिकॉर्ड्स की बातें होती हैं तो बड़ी-बड़ी टीमों जैसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत का जिक्र होता है। लेकिन यह रिकॉर्ड उस टीम ने बनाया है, जिसके पास एक वक्त पर एसोसिएट मेंबर का भी दर्जा नहीं था। यह कारनामा स्पेन की क्रिकेट टीम ने किया है। फुटबॉल, टेनिस, फॉर्मूला वन और ओलंपिक के साथ-साथ स्पेन ने क्रिकेट में भी अपने झंडे गाड़े हैं। बता दें कि स्पेन ने ऑस्ट्रेलिया का 20 साल से अधिक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Spain 22nd T20I Win: स्पेन ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड-

स्पेन ने T20I क्रिकेट में तहलका मचा दिया है। उन्होंने फिनलैंड को हराकर T20I क्रिकेट में अपनी लगातार 21वीं जीत दर्ज की थी। इसके बाद स्पेन ने आइल ऑफ मैन को 7 विकेट से हराकर लगातार 22वीं जीत दर्ज की। 2026 में स्पेन का यह पहला मुकाबला था, जो उन्होंने बड़ी ही आसानी से जीत लिया था। रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने साल 2003 में वर्ल्ड कप जीतने से पहले लगातार 17 वनडे जीते थे और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टेस्ट में भी शानदार जीत दर्ज करी थी। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 20 इंटरनेशनल मैचेस जीतने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे स्पेन ने अपनी 21वीं जीत दर्ज करके तोड़ दिया और अब 22वीं जीत के साथ इस रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया है।

Spain 22nd T20I Win: 2023 से चल रहा है जीत का सिलसिला-

स्पेन ने अपने इस जीत के सिलसिले की शुरुआत 2023 से करी है। फरवरी 2023 में आइल ऑफ मैन को हराकर इस रिकॉर्ड की शुरुआत की, जो अभी तक जारी है। वहीं 2024 में स्पेन ने क्रोएशिया, चेक रिपब्लिक, ग्रीस, साइप्रस और फिनलैंड सहित कई टीमों को शिकस्त दी। स्पेन ने 2025 में क्रोएशिया को लगातार पांच मुकाबलों में हराया और अपने इस जीत के सिलसिले को जारी रखा। वहीं 2026 में फिनलैंड और आइल ऑफ मैन को हराकर अपने इस रिकॉर्ड को कायम रखा।

एक समय पर थे सिर्फ एफिलिएट मेंबर-

स्पेन की सफलता के पीछे ICC का बहुत बड़ा हाथ है। साल 1992 में स्पेन ICC का एफिलिएट मेंबर था। इसके बाद उन्हें साल 2017 में एसोसिएट मेंबर का दर्जा दिया गया

यह भी पढ़े- UP Ration Dealers: योगी सरकार का बड़ा ऐलान! यूपी के 78 हजार राशन डीलरों की बल्ले-बल्ले, अब हर कुंतल पर मिलेंगे ₹125