Home » स्पोर्ट्स » भारतीय महिला टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे 2026 का आगाज़, दक्षिण अफ्रीका 1-0 की बढ़त से आगे

भारतीय महिला टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे 2026 का आगाज़, दक्षिण अफ्रीका 1-0 की बढ़त से आगे

Spread the love

Sports: 17 अप्रैल को किंग्समीड, डरबन के मैदान पर टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ – इंडिया विमेंस टूर टू साउथ अफ्रीका का आगाज़ हुआ। पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत का परचम लहरा दिया। 6 विकेट से जीत हासिल कर, 1-0 की बढ़त से आगे चल रही है साउथ अफ्रीका। इस सीरीज़ में कुल 5 मैच खेले जाएंगे। इंडिया का इस सीरीज़ में फॉर्म बताएगा कि कैसा रहने वाला है टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन।

टीम इंडिया: स्कोरकार्ड और मुख्य प्रदर्शन

भारत ने सीरीज की शुरुआत बल्लेबाजी से की। 20 ओवर के इस मैच में भारत ने 157/7 की संघर्षपूर्ण पारी खेली। हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी का प्रदर्शन करते हुए- 33 गेंदों में 47 रन जड़े। वहीं पर जेमिमा ने 29 गेंदों में 36 रन बनाए और शेफाली ने भी शानदार बल्लेबाजी दिखाते हुए मात्र 20 गेंदों में 34 रन बनाए। यह इंटरनेशनल टूर भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है। यह टूर भारतीय टीम के हर खिलाड़ी को मौका देगा अपने परफॉर्मेंस को सुधारने एवं दमदार बनाने के लिए। इस सीरीज में भारतीय टीम का फॉर्म बताएगा कि आगामी वर्ल्ड कप में कैसा रहेगा टीम इंडिया का प्रदर्शन।

Sports: खाका का जादुई स्पेल: उड़ा दिए टीम इंडिया के होश।

SA ने अपना पहला मैच टीम इंडिया से 6 विकेट के दम पर जीता। मात्र 4 विकेट के नुकसान पर अफ्रीका ने 158 रन जड़ दिए। इस जीत के पीछे सबसे बड़ा हाथ अयाबोंगा खाका – साउथ अफ्रीकन गेंदबाज का है जिन्होंने 4 ओवर में केवल 16 रन देकर, 3 विकेट भी समेट लिए। 4 की उम्दा इकोनॉमी से गेंदबाजी करके, खाका ने मैच का रुख ही बदल दिया। ​इतनी बेहतरीन गेंदबाजी के प्रदर्शन के चलते, उन्हें इस मैच में “Player of the match” चुना गया। बात करें बल्लेबाजी की तो, लौरा वोल्वार्ड्ट (SA की कप्तान) ने प्रभावशाली इनिंग्स खेली [51 off 39]। एनेरी और क्लो ने भी अच्छी पारी का प्रदर्शन किया।

सीरीज का शेड्यूल: नोट कर लें मैच की तारीख और समय

Sports: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाकी मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार है: दूसरा टी20: 19 अप्रैल 2026, किंग्समीड, डरबन (रात 9:30 बजे IST), तीसरा टी20: 21 अप्रैल 2026, किंग्समीड, डरबन (रात 9:30 बजे IST), ​चौथा टी20: 23 अप्रैल 2026, सेंट जॉर्ज पार्क,, गक्बेरहा (रात 9:30 बजे IST), पांचवां टी20: 25 अप्रैल 2026, सेंट जॉर्ज पार्क, गक्बेरहा (रात 9:30 बजे IST), भारतीय टीम के लिए वापसी करने और वर्ल्ड कप की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए ये सभी मुकाबले बहुत महत्वपूर्ण होंगे।

 

Written by: Saloni Bhardwaj

 

ये भी पढ़ें: कर्नाटक के बल्लारी में पैराशूट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो जवान घायल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments