SRH vs RR: आईपीएल में आज बुधवार को Sunrisers Hyderabad और Rajasthan Royals के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच मुल्लांपुर के Maharaja Yadavindra Singh Cricket Stadium में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। यह नॉकआउट मैच है, इसलिए जो टीम हारेगी वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

वैभव सूर्यवंशी के पास बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
राजस्थान के ओपनर Vaibhav Suryavanshi इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी Chris Gayle के नाम है, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। वैभव अब तक 53 छक्के लगा चुके हैं और इस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं।
Rajasthan Royals पिछले 6 मैचों से Sunrisers Hyderabad को हरा नहीं पाई है। राजस्थान की आखिरी जीत 2 अप्रैल 2023 को हैदराबाद में आई थी, जब टीम ने 72 रन से शानदार जीत दर्ज की थी।
2024 में SRH ने लिया था बदला
2024 सीजन में हैदराबाद ने राजस्थान को क्वालिफायर-2 में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन फाइनल में टीम को हार का सामना करना पड़ा था और वह कोलकाता से हार गई थी।

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा
इसी सीजन में Vaibhav Suryavanshi ने 25 अप्रैल 2026 को SRH के खिलाफ पारी के पहले ही ओवर में 4 छक्के लगाए थे। यह आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ था जब किसी बल्लेबाज ने पारी के पहले ओवर में 4 छक्के जड़े हों, जिससे उन्होंने इतिहास रच दिया था।
राजस्थान के ऑलराउंडर James Faulkner आईपीएल इतिहास में ऐसे इकलौते गेंदबाज हैं जिन्होंने दो बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लिया है। खास बात यह है कि उन्होंने यह कारनामा Sunrisers Hyderabad के खिलाफ ही दो बार किया है।
पावरप्ले में ओपनर्स तय करेंगे मैच का रुख
इस एलिमिनेटर मैच में असली मुकाबला शुरुआती 6 ओवर यानी पावरप्ले में देखने को मिलेगा। दोनों टीमों की ओपनिंग जोड़ी मैच का रुख बदल सकती है। SRH की ओर से ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी है, जबकि RR की ओर से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे। ये चारों खिलाड़ी पावरप्ले में तेजी से रन बनाकर मैच की दिशा तय कर सकते हैं।
SRH की ओपनिंग जोड़ी अब तक 690 रन बना चुकी है, जबकि राजस्थान की जोड़ी 622 रन जोड़ चुकी है। स्ट्राइक रेट की बात करें तो ट्रैविस हेड 168.66 और अभिषेक शर्मा 206.22 की स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं। वहीं वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 232.27 और यशस्वी जायसवाल का 159.43 है, जो उन्हें बेहद खतरनाक बनाता है।
हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में SRH का दबदबा
दोनों टीमों के बीच अब तक 23 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें Sunrisers Hyderabad ने 14 मैच जीते हैं, जबकि Rajasthan Royals ने 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है। आंकड़ों में SRH का पलड़ा भारी नजर आता है।
राजस्थान के प्रमुख खिलाड़ी और प्रदर्शन
इस सीजन में राजस्थान के लिए Vaibhav Suryavanshi सबसे बड़े रन स्कोरर हैं। उन्होंने 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में Jofra Archer सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने 14 मैचों में 21 विकेट लिए हैं और 8.76 की इकोनॉमी से रन दिए हैं।

ऑरेंज कैप की रेस और गेंदबाजी में टॉप खिलाड़ी
SRH के Heinrich Klaasen के पास ऑरेंज कैप जीतने का सुनहरा मौका है। वह अब तक 14 मैचों में 606 रन बना चुके हैं और सिर्फ 32 रन बनाते ही वह टॉप पर पहुंच जाएंगे। उनके पीछे ईशान किशन (569 रन) और अभिषेक शर्मा (563 रन) भी मजबूत दावेदार हैं।गेंदबाजी में Eshan Malinga 19 विकेट लेकर टॉप पर बने हुए हैं।
SRH vs RR: पिच और मौसम का हाल
मुल्लांपुर के Maharaja Yadavindra Singh Cricket Stadium में लगातार हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। पिछले तीन मुकाबलों में 200 से ज्यादा रन बने हैं और दो बार लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज हुआ है। आज भी एक बड़ा स्कोरिंग मैच देखने की उम्मीद है।मौसम की बात करें तो तापमान 25°C से 45°C तक रहने की संभावना है, जिससे खिलाड़ियों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा।
संभावित प्लेइंग-11
SRH की संभावित टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन शामिल हो सकते हैं। टीम का इम्पैक्ट प्लेयर ट्रैविस हेड हो सकते हैं।
वहीं राजस्थान रॉयल्स की संभावित टीम में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और बृजेश शर्मा शामिल हो सकते हैं। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर रवींद्र जडेजा का नाम सामने है।
ये भी पढ़ें…बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी मुहर, EC की कार्रवाई को बताया पूरी तरह वैध








