Sri Lanka news: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की एक हाई-सिक्योरिटी जेल में देर रात खूनी हिंसा भड़क गई। ड्रग्स से जुड़े दो कैदी गुटों के बीच शुरू हुई झड़प इतनी बढ़ गई कि इसमें 4 जेल गार्ड और 19 कैदियों समेत कुल 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह पिछले छह वर्षों में श्रीलंका का सबसे घातक जेल दंगा माना जा रहा है।
ड्रग्स को लेकर दो गुटों में भिड़ंत
पुलिस के मुताबिक, जेल के अंदर ड्रग्स के अवैध कारोबार को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। एक गुट पर ड्रग तस्करी में शामिल होने का आरोप है, जबकि दूसरा गुट इसका विरोध कर रहा था। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।
Sri Lanka news: अस्पताल में शवों और घायलों की भरमार
हिंसा के बाद घायलों को कोलंबो के उत्तर में स्थित नेगोम्बो सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल की निदेशक पुष्पा गामलाथ ने बताया कि अस्पताल में 23 शव लाए गए हैं और 100 से अधिक घायल कैदियों व गार्डों का इलाज चल रहा है। कई लोगों को गोली लगी है, जबकि कई धारदार हथियारों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Sri Lanka news: ड्रग्स नेटवर्क और गैंग की भूमिका की जांच
श्रीलंकाई पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि जेल के अंदर सक्रिय संगठित अपराध और ड्रग्स नेटवर्क की इस हिंसा में क्या भूमिका रही। शुरुआती जांच ड्रग तस्करी से जुड़े विवाद पर केंद्रित है।
हालात काबू करने के लिए STF तैनात
Sri Lanka news: हिंसा बढ़ने के बाद प्रशासन ने दंगा नियंत्रण बल के साथ पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को जेल में तैनात किया। स्थिति सामान्य करने के लिए तीन कैदियों को दूसरी जेल, पल्लनसेना जेल कैंप, में शिफ्ट कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक शुरू, चंपत राय और अनिल मिश्रा को हटाने पर लग सकती है मुहर








