Suvendu Adhikari: कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित EVM स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार शाम यहां पहुंचे और करीब 10 मिनट तक स्थिति का जायजा लिया।
ममता बनर्जी 4 घंटे तक रहीं स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर
इससे पहले गुरुवार रात ममता बनर्जी करीब 4 घंटे तक स्ट्रॉन्ग रूम में मौजूद रहीं। बाहर आकर उन्होंने कहा कि अगर EVM से छेड़छाड़ या मतगणना में गड़बड़ी की कोशिश हुई तो वे इसका कड़ा विरोध करेंगी।
Suvendu Adhikari: TMC के आरोप, EC ने किया खारिज
TMC ने आरोप लगाया कि बिना सूचना स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया और वहां संदिग्ध लोग मौजूद थे। हालांकि चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी EVM सुरक्षित हैं और तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है।
Suvendu Adhikari: 15 बूथों पर रीपोल का फैसला
चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुई वोटिंग के दौरान हिंसा और गड़बड़ी के आरोपों के बाद 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है। इनमें डायमंड हार्बर के 4 और मगराहट पश्चिम के 11 बूथ शामिल हैं।
सुरक्षा कड़ी, 200 मीटर दायरे में भीड़ पर रोक
स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 200 मीटर के दायरे में 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया गया है और CAPF की करीब 700 कंपनियां तैनात हैं।
हल्दिया में संदिग्ध महिला की एंट्री से बढ़ी चिंता
हल्दिया के DCRC में एक महिला नकली आईडी के साथ प्रवेश करती पाई गई, जिससे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए। बाद में जांच में पता चला कि उसका आईडी कार्ड फर्जी था और मामला गंभीरता से लिया गया
यह भी पढे़ : पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान, 2 मई को फिर डाले जाएंगे वोट








