Home » राष्ट्रीय » T20 SERIES: अभिषेक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

T20 SERIES: अभिषेक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

T20 SERIES:
Nagpur: India’s players celebrate after winning the first T20I cricket match against New Zealand at the Vidarbha Cricket Association Stadium in Nagpur district of Maharashtra on Wednesday, January 21, 2026. (IANS)

T20 SERIES: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मैच में अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी और गेंदबाजों के संतुलित प्रदर्शन ने जीत की मजबूत नींव रखी।

अभिषेक शर्मा ने खेली विस्फोटक पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और 27 रन पर दो विकेट गिर गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 99 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 8 छक्के और 5 चौकों की मदद से 84 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों में 32 रन बनाए। अंत में रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में नाबाद 44 रन ठोककर स्कोर को 7 विकेट पर 238 तक पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और काइल जैमीसन ने 2-2 विकेट लिए।

T20 SERIES: न्यूजीलैंड ने की खराब शुरुआत

239 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने दूसरी ही गेंद पर डेवोन कॉन्वे (0) और फिर रचिन रवींद्र (1) का विकेट गंवा दिया।
हालांकि, ग्लेन फिलिप्स ने संघर्ष करते हुए 40 गेंदों में 78 रन की शानदार पारी खेली और मार्क चैपमैन के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की, लेकिन अन्य बल्लेबाज अपेक्षित योगदान नहीं दे सके। पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन ही बना सकी।

गेंदबाजों का संतुलित प्रदर्शन

भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लेकर कीवी बल्लेबाजी की कमर तोड़ी। अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली।
गेंदबाजों के इस सामूहिक प्रदर्शन ने यह सुनिश्चित किया कि न्यूजीलैंड लक्ष्य के करीब भी न पहुंच सके और भारत ने मैच 48 रन से जीत लिया।

ये भी पढ़ें…ओवैसी भाजपा की बी-टीम की तरह काम करते हैं: सपा नेता रविदास मेहरोत्रा