Home » स्पोर्ट्स » ट्रॉफी लेकर बजरंगबली के दरबार पहुंचे सूर्यकुमार, गंभीर और शाह

ट्रॉफी लेकर बजरंगबली के दरबार पहुंचे सूर्यकुमार, गंभीर और शाह

T20 World Cup 2026:

T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को धूल चटाकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम भक्ति के रंग में डूबी नजर आई। विश्व विजेता बनने के तुरंत बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने अहमदाबाद स्थित हनुमान मंदिर जाकर माथा टेका।

T20 World Cup 2026:
                                                    T20 वर्ल्ड जीतने के बाद ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे सूर्यकुमार, गंभीर और शाह

T20 World Cup 2026: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भक्ति का वीडियो

समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कप्तान सूर्या हाथ में चमचमाती वर्ल्ड कप ट्रॉफी थामे हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे हैं। उनके साथ कोच गौतम गंभीर और जय शाह भी बजरंगबली का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। जीत के बाद टीम इंडिया की इस आस्था ने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया है और यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

T20 World Cup 2026: भारत बना T20 क्रिकेट का नया बादशाह

इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर चैंपियन बनने के बाद, भारत ने अब 2026 में कीवी टीम को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया है। अब भारत के नाम कुल तीन T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी हो गई हैं, जो किसी भी टीम द्वारा जीती गई सर्वाधिक संख्या है।

अहमदाबाद में चला भारतीय बल्लेबाजी का तूफान

फाइनल मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला उन पर ही भारी पड़ गया। भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान के हर कोने में रन बरसाते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

256 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य के दबाव में न्यूजीलैंड की टीम पूरी तरह बिखर गई। कीवी टीम 19 ओवर में केवल 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और भारत ने 96 रनों के बड़े अंतर से मैच जीतकर विश्व कप पर कब्जा कर लिया। इस जीत के बाद पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल है।

 

यह भी पढ़ें…अभिषेक शर्मा ने खोला वर्ल्ड कप फाइनल में रन बनाने का राज