ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार जीत, यूपी में जश्न और आस्था का संगम

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार जीत, यूपी में जश्न और आस्था का संगम

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए 61 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन दमदार रहा। भारत और पाकिस्तान के बीच इससे पहले 28 सितंबर 2025 को एशिया कप में भी मुकाबला हुआ था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। टी-20 वर्ल्ड कप की इस जीत ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।

T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए 61 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन दमदार रहा। जैसे ही जीत की पुष्टि हुई, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जश्न का माहौल बन गया।

यूपी में दिखा जीत का जोश

प्रयागराज में 14 पीर मजार पर भारत की जीत के लिए दुआ मांगी गई। वहीं लखनऊ, अयोध्या और काशी में हवन-पूजन और विशेष अनुष्ठान किए गए। वाराणसी के सिंधिया घाट पर फैंस ने ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ गंगा तट पर दीप जलाए और टीम इंडिया की जीत की कामना की। अयोध्या में संत समाज ने महंत सीताराम दास के नेतृत्व में हवन और यज्ञ किया। महंत कुलदीप दास महाराज ने कहा कि शिवजी और हनुमान जी से खिलाड़ियों को ताकत देने की प्रार्थना की गई है।

T20 World Cup: लखनऊ और मुरादाबाद में खास इंतजाम

लखनऊ में क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जर्सी पहनकर शिवजी को जलाभिषेक किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम हॉस्टल में मैच की विशेष स्क्रीनिंग की तैयारी की गई। मुरादाबाद में स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए वीएमडी (डिजिटल स्क्रीन) पर लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। पीलीकोठी इलाके में बड़ी संख्या में लोग मैच देखने पहुंचे। राह चलते लोग भी रुककर मुकाबले का आनंद लेते दिखे।

T20 World Cup: खिलाड़ियों की तारीफ

फैंस ने खास तौर पर ईशान किशन और रिंकू सिंह की बल्लेबाजी की सराहना की। शताक्षी ने कहा कि ईशान किशन की बैटिंग शानदार रही और मैच देखकर खूब मजा आया। सुमित वर्मा ने भी टीम इंडिया के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि आखिरी ओवरों में रिंकू सिंह ने बेहतरीन रन जोड़े। रिंकू सिंह की बहन ने भावुक होकर कहा कि वह चाहती हैं उनके भैया और पूरी भारतीय टीम इसी तरह जोश के साथ खेलती रहे और जीत हासिल करे।

मंत्री का बयान

मंत्री संजय निषाद ने मैच के बहाने पाकिस्तान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि खेल से देश की भावनाएं जुड़ी होती हैं। उन्होंने पाकिस्तान की नीतियों पर भी कटाक्ष किया।

पहले भी मिली थी जीत

T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच इससे पहले 28 सितंबर 2025 को एशिया कप में भी मुकाबला हुआ था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। टी-20 वर्ल्ड कप की इस जीत ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। भारत की इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब मैदान पर टीम इंडिया उतरती है, तो देशभर में उत्साह और आस्था दोनों साथ-साथ चल पड़ते हैं।

 

ये भी पढ़े: लखनऊ में जश्न का माहौल, भारत की जीत पर सड़कों पर उतरे हजारों लोग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल