विशाखा ग्रुप के 25 साल पूरे, गौतम अदाणी ने की सफर और भरोसे की सराहना

देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों में शामिल विशाखा ग्रुप (Vishakha Group) ने आज, 17 जनवरी, अपने सफल सफर के 25 साल पूरे कर लिए हैं। विशाखा ग्रुप और अदाणी ग्रुप के बीच लंबे समय से मजबूत व्यावसायिक साझेदारी रही है, खासकर रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में। विशाखा ग्रुप फ्लेक्सिबल पैकेजिंग, सोलर कंपोनेंट्स (ग्लास और एल्युमिनियम फ्रेम) और ड्रिप इरिगेशन सिस्टम जैसे अहम क्षेत्रों में काम कर रहा है।