दिल्ली की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली बड़ी मजबूती, जीबी पंत अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन

दिल्ली की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन किया। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बने 16-बेड वाले इस आधुनिक न्यूरो आईसीयू में उन्नत मॉनिटरिंग सिस्टम, विशेष ऑपरेटिव सुविधाएं और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा, जिससे गंभीर मरीजों को सुरक्षित और समग्र देखभाल मिल सकेगी।