काबुल में भीषण एयरस्ट्राइक का दावा: अस्पताल तबाह, 400 मौतें; आंकड़ा बढ़ने की आशंका
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाने का आरोप लगा है। इस हमले में अब तक 400 लोगों की मौत और 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है और राहत दल मलबे से लोगों को निकालने में जुटे हैं। पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि Kabul Airstrike में केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था।