पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला: 3 मौतें, 15 घायल, तालिबान का कड़ा जवाब देने का ऐलान
अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा हवाई हमले का आरोप लगाया गया है। तालिबान के अनुसार काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका में बमबारी हुई, जिसमें 3 लोगों की मौत और 15 लोग घायल हुए। कंधार एयरपोर्ट के पास ईंधन डिपो भी निशाना बनाए जाने का दावा है। तालिबान ने इस घटना की निंदा करते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।