डोप टेस्ट में पॉजिटिव मिला पायलट? AI-2379 टर्बुलेंस में कई यात्री हुए थे घायल, जानिए पूरा मामला
एअर इंडिया की AI-2379 उड़ान में गंभीर टर्बुलेंस के बाद कमांडिंग पायलट का पोस्ट-अराइवल डोप टेस्ट कथित तौर पर पॉजिटिव आया। टेस्ट में साइकोएक्टिव पदार्थ मिलने की बात सामने आई है। एयरलाइन ने पुष्टि नहीं की है। दोनों पायलटों को उड़ान से रोका गया है और डीजीसीए जांच कर रहा है।