फुकेट फ्लाइट घटना के बाद एयर इंडिया को बड़ा झटका, 2 और पायलट डोप टेस्ट में फेल

दो पायलट डोप टेस्ट में पाए गए पॉजिटिव

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस की घटना के बाद एअर इंडिया ने पायलटों की जांच सख्त कर दी है। नई SOP के तहत उड़ान से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य किया गया है। शुरुआती जांच में दो और पायलट पॉजिटिव मिले हैं, जिन्हें अंतिम रिपोर्ट तक ड्यूटी से हटाया गया है।