फुकेट फ्लाइट घटना के बाद एयर इंडिया को बड़ा झटका, 2 और पायलट डोप टेस्ट में फेल

दो पायलट डोप टेस्ट में पाए गए पॉजिटिव

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस की घटना के बाद एअर इंडिया ने पायलटों की जांच सख्त कर दी है। नई SOP के तहत उड़ान से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य किया गया है। शुरुआती जांच में दो और पायलट पॉजिटिव मिले हैं, जिन्हें अंतिम रिपोर्ट तक ड्यूटी से हटाया गया है।

‘सुरक्षा से समझौता न करें’, सरकार ने Air India को लगाई फटकार, DGCA को सख्त नियमों के निर्देश

एयर इंडिया पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव

फुकेत-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट के पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद सरकार सख्त हो गई है। तकनीकी गड़बड़ियों और टर्बुलेंस के दौरान 20 यात्री व चार क्रू सदस्य घायल हुए। मंत्रालय ने एयरलाइन से जवाब मांगा और DGCA को ड्रग टेस्ट नियम कड़े करने के निर्देश दिए।

बेंगलुरु में एयर इंडिया विमान हादसा टला, लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराई प्लेन की टेल

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से बेंगलुरु पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गई। एयर इंडिया ने इस घटना पर खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा कंपनी की पहली प्राथमिकता है। फिलहाल विशेषज्ञों की टीम विमान की तकनीकी जांच कर रही है।

साओ पाउलो से उड़ान के 9 मिनट बाद इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग से टला बड़ा हादसा

साओ पाउलो से अटलांटा जा रही डेल्टा एयर लाइंस की फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद विमान के एक इंजन में आग लग गई। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान करीब 9 मिनट तक हवा में रहा और फिर सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।

बागडोगरा-दिल्ली विमान को लखनऊ में उतारा गया, लखनऊ में विमान की आपात लैंडिंग, 148 यात्रियों को सुरक्षित उतारा

धुएं के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

बागडोगरा से दिल्ली जा रहे विमान में उड़ान के दौरान धुआं दिखाई देने पर पायलट ने तुरंत अनुमति लेकर लखनऊ में आपात लैंडिंग कराई। विमान में 148 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

लंदन–बेंगलुरु उड़ान से पहले एयर इंडिया का बड़ा फैसला, बोइंग 787-8 विमान ग्राउंड

एयर इंडिया ने सोमवार को लंदन से बेंगलुरु आने वाली अपनी इंटरनेशनल फ्लाइट को उड़ान से ठीक पहले रोक दिया। यह फैसला बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान में तकनीकी खराबी की आशंका के बाद लिया गया। एएआईबी (Aircraft Accident Investigation Bureau) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के वक्त विमान के दोनों इंजन बंद हो गए थे। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग से संकेत मिला कि फ्यूल सप्लाई अचानक कट-ऑफ हो गई थी।

Igi airport news: आई.जी.आई एयरपोर्ट पर जी.पी.एस का खेल, उड़ानों को गुमराह करने वाले सिग्नल, डी.जी.सी.ए ने उठाए कड़े कदम

IGI AIRPORT

Igi airport news: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर GPS स्पूफिंग की घटनाओं को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरपु ने सोमवार को संसद में विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली ही नहीं, देश के कई बड़े एयरपोर्ट्स पर भी GNSS (Global Navigation Satellite System) में इंटरफेरेंस … Read more