अखिलेश यादव का तीखा बयान सरकार उद्योगपतियों को नहीं, जनता को मजबूत बनाए
फतेहपुर सीकरी में जनसभा के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सत्ता को उद्योगपतियों को नहीं, जनता को मजबूत बनाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उद्योगपति ज़रूरत से ज्यादा ताकतवर हुए तो जनता के गुस्से का सामना सरकार को करना पड़ेगा। अखिलेश ने रोजगार, किसानों और आम लोगों के मुद्दों पर ध्यान देने की मांग की।