90 की उम्र में सपा विधायक आलमबदी आजमी का निधन, 5 बार बने विधायक, जनसेवा से बनाई अलग पहचान
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ के निजामाबाद विधायक आलमबदी आजमी का 90 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पांच बार विधायक रहे आलमबदी आजमी अपनी सादगी, जनसेवा और मजबूत राजनीतिक पहचान के लिए जाने जाते थे।