आकिब नबी की अनकही कहानी, गेंदबाजी करने के लिए दोस्तों से मांगे जूते उधार

Aqib Nabi:

Aqib Nabi: आकिब नबी कुछ ही दिनों में भारतीय टीम में प्रवेश कर अपना सपना पूरा करेंगे। भारतीय टीम का हिस्सा बनने के लिए आकिब नबी को कई संघर्षपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा। आज वह भारतीय टीम का हिस्सा बन गए हैं, लेकिन यह सफर बिल्कुल आसान नहीं था। जानकारी के अनुसार, इस गेंदबाज ने बचपन में कर्फ्यू, हड़ताल और आतंकी घटनाओं के बीच रहकर भी अपने जुनून को कभी मरने नहीं दिया। इन सभी मुश्किलों को नजरअंदाज करते हुए आकिब एक कुर्सी को विकेट मानकर गेंदबाजी का अभ्यास किया करते थे।

Aqib Nabi: मैच खेलने के लिए दोस्तों से लिए जूते-

आकिब नबी के क्रिकेट के जुनून को देखकर उनके पिता गुलाम नबी डार काफी चिंतित रहते थे। वह चाहते थे कि आकिब डॉक्टर बनें। उस वक्त कश्मीर के हालात काफी तनावपूर्ण थे, जिसकी वजह से पूरे परिवार को उनके भविष्य की चिंता सताती थी। लेकिन आकिब का ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर ही केंद्रित था। उनका पूरा दिन गेंद और बल्ले के साथ ही गुजरता था। उन्होंने हर परिस्थिति में क्रिकेट के साथ कभी समझौता नहीं किया। कई बार तो आकिब को क्रिकेट खेलने के लिए अपने दोस्तों से जूते तक उधार मांगने पड़े।

Aqib Nabi: खिड़की से कूदकर क्रिकेट खेलने जाते थे आकिब-

आकिब के क्रिकेट के जुनून को देखकर उनके पिता बहुत चिंतित रहते थे। वह हमेशा आकिब को समझाते थे कि क्रिकेट में कुछ नहीं रखा है। उनके पिता उन्हें डॉक्टर बनने के लिए प्रोत्साहित करते थे, लेकिन आकिब का ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर ही लगा रहता था। कई बार उन्हें अपने पिता से डांट भी खानी पड़ी और कई बार उनके पिता उन्हें कमरे में बंद कर देते थे। लेकिन आकिब का जुनून इतना बड़ा था कि वह खिड़की से कूदकर क्रिकेट खेलने चले जाते थे

यह भी पढ़े- Duleep Trophy 2026: क्या अर्शदीप सिंह दिलीप ट्रॉफी में चमका पाएंगे अपनी किस्मत?