अक्षय कुमार के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल

अक्षय कुमार सोमवार को पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ शादी की 25वीं सालगिरह मनाकर मुंबई लौटे थे। इसी बीच उनसे जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर सामने आए विजुअल्स से हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक तरफ अक्षय कुमार के काफिले की गाड़ी पलटी हुई नजर आती है।