ग्रेटर नोएडा में कथित धर्मांतरण का मामला, 4 लोग हिरासत में
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-36 में एक मकान के बेसमेंट में कथित तौर पर धर्मांतरण कराए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां नियमित रूप से प्रार्थना सभाएं आयोजित कर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। एसीपी अरविंद कुमार ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष चैनपाल प्रधान की ओर से सूचना दी गई थी कि इलाके में धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता, अन्य हिंदू संगठन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।