तांत्रिक के अंधविश्वास का खेल, नाबालिग से अश्लील हरकत, 3 लाख की ठगी
फतेहपुर सीकरी निवासी एक परिवार के साथ अंधविश्वास के नाम पर ठगी और यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। कथित तांत्रिक संतोषी उर्फ भैरव बाबा ने परिवार को डराने के लिए यह झूठ फैलाया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी छह माह की गर्भवती है और उसके पेट में जिन्न का बच्चा है। जब परिवार को शक हुआ तो बेटी को डॉक्टर को दिखाया गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि वह पूरी तरह स्वस्थ है और गर्भवती होने की बात झूठी थी।