CJP के संसद मार्च में पुलिस कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, आज बनेगी हाई-पावर कमेटी

पुलिस एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की कमेटी

सुप्रीम कोर्ट 20 जुलाई के CJP संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाएगा। कमेटी बल प्रयोग, पैलेट गन के इस्तेमाल, घायलों की शिकायतों और मुआवजे जैसे मुद्दों की जांच कर जरूरी सिफारिशें देगी।

डोडा में पुलिस कार्रवाई के बाद तनाव, एक युवक की मौत, सुरक्षा बढ़ाई गई

डोडा में पुलिस कार्रवाई के बाद बढ़ा तनाव

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक युवक की मौत हो गई। घटना में एसओजी के चार जवान भी घायल हुए। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।

कृषि सेवा केंद्र की आड़ में छप रहे थे नकली ₹500 के नोट, यूट्यूब से सीखा तरीका

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी कृषि सेवा केंद्र की आड़ में इस अवैध कारोबार को चला रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौर में मामूली विवाद ने लिया खूनी मोड़, पड़ोसी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

मध्य प्रदेश के इंदौर से दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी का हैरान करने वाला CCTV वीडियो सामने आया है। घटना खजराना थाना क्षेत्र की है, जहां मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी हमले में बदल गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आरिफ बरकाती को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस निकाला और उसे घटनास्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएशन भी कराया।

नई नवेली दुल्हनों की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी, बिहार में 1642 बोतल शराब के साथ 4 गिरफ्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन इसके बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर कानून को चुनौती दे रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक पर वाहन छोड़ना था, जहां से स्थानीय तस्कर शराब की खेप को आगे पहुंचाने वाले थे।

मुजफ्फरपुर ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 33 लाख के गहने बरामद

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आम्रपाली ज्वेलर्स में हुई चर्चित लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित ज्वेलरी दुकान में हुई लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है।

चढ़ावे के बंटवारे को लेकर मंदिर में बवाल, बुजुर्ग पुजारी पर बरसीं लाठियां

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के प्रसिद्ध बाबा महेंद्रनाथ शिव मंदिर से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सत्येंद्र राय ने बताया कि मंदिर में पूजा-पाठ कराने और चढ़ावे को लेकर पुजारियों के बीच विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया।

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से रेप, वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव; पति-पत्नी गिरफ्तार

बिहार के कैमूर जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रेशर कुकर में गांजा छिपाना पड़ा भारी, सीटी और गंध ने खोल दी पोल

पुलिस से बचने के लिए लोग कई तरह की तरकीबें अपनाते हैं, लेकिन केरल के त्रिशूर जिले में एक व्यक्ति की चालाकी उसी पर भारी पड़ गई। पुलिस के मुताबिक, बिनीश का नाम पहले भी गांजा तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

खोड़ा में बड़ी कार्रवाई: बिना दस्तावेज तीन मदरसे सील, पुलिस बल रहा तैनात, जानें पूरी कार्रवाई और प्रशासन का एक्शन

खोड़ा में प्रशासन का एक्शन: 3 मदरसे सील

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में बकरीद के दिन सूर्या चौहान की हत्या से बड़ा तनाव फैल गया प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कई जांच अभियान चलाए मदरसे सील किए गए अपराधियों का सत्यापन हुआ पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की और स्थिति नियंत्रित की