जंगल के बीच परीक्षा की राह सुरक्षित: जलदापाड़ा में वन विभाग बना परीक्षार्थियों की ढाल
जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में माध्यमिक परीक्षा को देखते हुए वन विभाग ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। वनांचल इलाकों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही रूट मार्च, बड़ी संख्या में वनकर्मियों की तैनाती और जिला पुलिस की हेल्पलाइन के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, ताकि परीक्षार्थी बिना किसी भय के परीक्षा दे सकें।