बादशाह के ‘टटीरी’ विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह अभी भी ‘टटीरी’ गाने को लेकर विवादों के घेरे में हैं। सोशल मीडिया पर माफी मांगने के बावजूद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सिर्फ पुलिस और गैंग ही नहीं, बल्कि महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने भी बादशाह को चेतावनी दी है।

आयशा खान ने झेला ट्रोलिंग और रेप धमकियों का दर्द, बोलीं: “हर दिन मिलते हैं ऐसे मैसेज”

आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने से चर्चा में आईं एक्ट्रेस आयशा खान इन दिनों सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। आयशा ने अपने कॉलेज के दिनों का एक अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह 12वीं क्लास में थीं तब उन्हें टी-सीरीज के एक गाने में सेकेंड लीड के लिए चुना गया था।

14 साल बाद फिर साथ आए अक्षय कुमार–प्रियदर्शन, ‘भूत बंगला’ से लौटे हॉरर-कॉमेडी में

पूरे 14 साल बाद बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी Akshay Kumar और Priyadarshan एक बार फिर साथ आ रही है। उनकी नई फिल्म Bhoot Bangla को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म को Balaji Motion Pictures और Cape of Good Films मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘The Kerala Story 2’ को आखिरकार बड़ी कानूनी राहत मिल गई है।

हाल ही में केरल हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगा दी थी। The Kerala Story 2 के ट्रेलर रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया था। फिल्म पर आरोप लगाया गया कि यह सांप्रदायिक तनाव बढ़ा सकती है और राज्य की छवि को नकारात्मक तरीके से पेश करती है।

राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला, नया मोड़ सामने आया

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपने पुराने चेक बाउंस विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं। वकील के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने पुराने एग्रीमेंट के आधार पर चेक को फिर से इस्तेमाल किया, जबकि नया समझौता पुराने एग्रीमेंट को खत्म कर चुका था।

चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर आए राजपाल यादव, शाहजहांपुर के बच्चों ने गुल्लक भेजकर दिया साथ

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में कोर्ट से राहत मिल गई है। कई दिनों से जेल में बंद राजपाल यादव को सोमवार को अदालत ने कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी। गुरुकुल के बच्चों ने सिर्फ पैसे ही नहीं भेजे, बल्कि एक भावुक पत्र भी लिखा। पत्र में बच्चों ने कहा कि उनकी फिल्मों ने हमेशा उन्हें हंसाया है और अब जब उनके पसंदीदा अभिनेता को जरूरत है।

कमाल आर खान का बड़ा दावा: राजपाल यादव के पास 50 करोड़ की संपत्ति, पत्नी जेल से बाहर क्यों?

राजपाल यादव केस में नया मोड़

कमाल आर खान ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि राजपाल यादव के पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी है, लेकिन चेक बाउंस केस में सिर्फ वह जेल में हैं। कई सेलेब्स ने आर्थिक मदद की।

रणवीर सिंह को मिली धमकी, करोड़ों की मांग से मचा हड़कंप

‘धुरंधर’ की सफलता का जश्न मना रहे अभिनेता रणवीर सिंह के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां वह अपनी हिट फिल्म के दूसरे पार्ट की तैयारी में जुटे हैं। सूत्रों के अनुसार, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने हुए नुकसान की भरपाई के लिए रणवीर सिंह से करीब 40 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।

₹9 करोड़ के बकाया मामले में राजपाल यादव ने किया सरेंडर, तेज प्रताप यादव ने की ₹11 लाख की मदद

अभिनेता राजपाल यादव ने हाल ही में कोर्ट में सरेंडर किया है। बकाया रकम न चुका पाने के मामले में उनके खिलाफ चल रहे केस में कोर्ट पहले ही सजा सुना चुका था। अक्टूबर 2025 तक राजपाल यादव ने दो डिमांड ड्राफ्ट के जरिए ₹75 लाख जमा किए, लेकिन कोर्ट को यह पर्याप्त नहीं लगा। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि सेलिब्रिटी होने के आधार पर किसी को बार-बार राहत नहीं दी जा सकती।

RSS शताब्दी समारोह में शिल्पा शेट्टी, मोहन भागवत को बताया प्रेरणास्रोत

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के ऐतिहासिक शताब्दी समारोह में शिरकत की। इससे पहले 7 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन सलमान खान, रणबीर कपूर, निर्देशक सुभाष घई और सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी भी आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में शामिल हुए थे।