Home » मनोरंजन » बादशाह के ‘टटीरी’ विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

बादशाह के ‘टटीरी’ विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

Badshah: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह अभी भी ‘टटीरी’ गाने को लेकर विवादों के घेरे में हैं। सोशल मीडिया पर माफी मांगने के बावजूद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हरियाणा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया है, वहीं लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।

Badshah: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी

जानकारी के मुताबिक, पानीपत में हाल ही में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए गैंग ने एक नोट जारी किया। नोट में लिखा है कि पानीपत के असंध रोड पर वेस्टर्न यूनियन (हवाला कारोबार) से जुड़े ऑफिस पर हुई फायरिंग उनकी तरफ से एक चेतावनी थी। नोट में बादशाह को लेकर भी सीधी धमकी दी गई है। गैंग ने लिखा कि “सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है। अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे।”

महिला आयोग ने भी उठाई आवाज

Badshah: सिर्फ पुलिस और गैंग ही नहीं, बल्कि महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने भी बादशाह को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अब महिला आयोग हरियाणा की बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठा रहा है। रेनू भाटिया ने बादशाह की गिरफ्तारी, उनके शो पर रोक और पासपोर्ट जब्त करने की मांग भी की है।

 

ये भी पढ़ें: LPG की कमी और PNG क्यों बेहतर विकल्प बन रहा है

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments