पुणे के बाद अब मुंबई में भी BNSS की धारा 163 लागू, 23 जुलाई से 6 अगस्त तक प्रभावी रहेगा आदेश

 Mumbai Section 163:

Mumbai Section 163: पुणे में धारा 144 लागू किए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने भी एक अहम फैसला लिया है। मुंबई पुलिस ने मुंबई आयुक्तालय क्षेत्र में अगले 15 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू कर दी है। यह आदेश 23 जुलाई 2026 की रात 12:01 बजे से 6 अगस्त 2026 की रात 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

Mumbai Section 163: क्यों लिया यह फैसला-

जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है।

Mumbai Section 163: एक स्थान पर एक साथ खड़े होने पर रहेगा प्रतिबंध-

जारी आदेश के अनुसार, सार्वजनिक शांति भंग होने, कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने तथा जन-धन के नुकसान की आशंका को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।आदेश के तहत बिना अनुमति पांच या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा।

क्यों लिया यह अहम कदम-

इन दिनों देशभर में विभिन्न मुद्दों को लेकर कई तरह के विरोध-प्रदर्शन और आंदोलन चल रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, दिल्ली के जंतर-मंतर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनशन जारी है। वहीं, NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर भी कई अभ्यर्थी संगठन सामाजिक संगठनों के सहयोग से आंदोलन की तैयारी में जुटे हैं। इन्हीं प्रमुख कारणों को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।

क्या है धारा 163-

धारा 163 लागू होने के बाद मुंबई में बिना प्रशासन की अनुमति किसी भी तरह की सभा, जुलूस, प्रदर्शन या बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। मुंबई पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़े- CJP के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दिया बड़ा बयान!

मुंबई की मेयर को बम से उड़ाने की धमकी, CMO और BSE का भी ई-मेल में जिक्र

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई की मेयर को एक धमकी भरा ई-मेल मिला। ई-मेल में मेयर की कार और उनके कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान होते ही उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महाराष्ट्र में साइबर ठगों का नया खेल, चोरी के पैसों से भरते थे क्रेडिट कार्ड बिल

साइबर अपराधियों ने अब ठगी के पैसे को सफेद बनाने का ऐसा तरीका खोज निकाला है जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति या एजेंट बाजार से काफी कम रकम में क्रेडिट कार्ड बकाया खत्म कराने का दावा करे तो सतर्क हो जाएं।

मुंबई-दिल्ली पुलिस ने जैश के दो आतंकियों को किया गिरफ्तार, धमाका करने की साजिश नाकाम

मुंबई पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मिलकर एक बड़ा ज्वाइंट ऑपरेशन किया और दिल्ली में आतंक फैलाने की साजिश रच रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्धों के पास से पुलिस ने कई संवेदनशील वस्तुएं बरामद की हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले की आगे की जांच करेगी।

रणवीर सिंह को मिली धमकी, करोड़ों की मांग से मचा हड़कंप

‘धुरंधर’ की सफलता का जश्न मना रहे अभिनेता रणवीर सिंह के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां वह अपनी हिट फिल्म के दूसरे पार्ट की तैयारी में जुटे हैं। सूत्रों के अनुसार, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने हुए नुकसान की भरपाई के लिए रणवीर सिंह से करीब 40 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद हाई अलर्ट, बिश्नोई गैंग एंगल से मुंबई पुलिस सतर्क

रेकी से फरारी तक पूरी साजिश उजागर

रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जांच में हथियार, शूटर की फरारी, पैसों के लेन-देन और गैंग की भूमिका से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं। मुख्य शूटर की पहचान हो चुकी है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

धुरंधर-2 की शूटिंग पर बवाल, बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर लोकेशन मैनेजर पर FIR

बॉलीवुड फिल्म धुरंधर ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार सफलता हासिल की थी। रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म धुरंधर-2 का टीजर 3 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

महाराष्ट्र को मिले नए डीजीपी, सदानंद दाते संभालेंगे कमान

महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और पूर्व एनआईए प्रमुख सदानंद दाते को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार किसी भी डीजीपी का न्यूनतम कार्यकाल दो वर्ष होना चाहिए।

Ori drug case: ओरी को ड्रग केस में मुंबई पुलिस का समन

ORI DRUG CASE

Ori drug case: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के करीबी ओरहान अवत्रमणि उर्फ़ ओरी का नाम 252 करोड़ रुपये के ड्रग तस्करी मामले में सामने आया है। इसी कड़ी में मुंबई पुलिस ने उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक, ओरी को गुरुवार सुबह 10 बजे एंटी नारकोटिक्स सेल, घाटकोपर … Read more