लखनऊ: अमौसी एयरपोर्ट पर बम की फर्जी सूचना देने वाला गिरफ्तार, नशे की हालत में किया था फोन
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर बम होने की झूठी सूचना देकर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि उसने शराब के नशे में डायल-112 पर कॉल किया था। आरोपी से मोबाइल भी बरामद हुआ।