बृज 84 कोस यात्रा में मंत्री बेढ़म का सघन दौरा, अधिकारियों को जल्द व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

अधिक मास में चल रही बृज 84 कोस परिक्रमा के दौरान राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने विभिन्न आश्रय स्थलों, सहायता केंद्रों और प्याऊ का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को पेयजल, चिकित्सा, टेंट व अन्य सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।