लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में सरकार, 100 से ज्यादा इमारतें सील; 25 अधिकारियों पर गिरेगी गाज
लखनऊ के अलीगंज में अवैध इमारत में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। सरकार का कहना है कि सार्वजनिक इमारतों, कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक परिसरों में फायर सेफ्टी व्यवस्था सुनिश्चित करना अब सर्वोच्च प्राथमिकता है।