मध्य पूर्व तनाव से कच्चे तेल में बड़ी उछाल: 1 झटके में 100 डॉलर पार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में बाधा और तेल टैंकरों पर खतरे की वजह से कीमतों में तेजी आई है। कीमतों को नियंत्रित करने के लिए आईईए और अमेरिका ने बड़े पैमाने पर कच्चा तेल जारी करने का फैसला किया है।