मायावती एक महीने में 100 प्रत्याशी उतारेंगी: ब्राह्मण-मुस्लिम समीकरण पर दांव, टिकट रेस में सबसे आगे

ब्राह्मण-मुस्लिम दांव

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बसपा ने नई सामाजिक रणनीति अपनाई है। पार्टी ब्राह्मण, मुस्लिम और दलित वोटों को जोड़कर मजबूत चुनावी समीकरण बनाने की कोशिश कर रही है। कई सीटों पर पहले ही उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं और मार्च 2026 तक 100 से अधिक सीटों पर चेहरे तय करने की योजना है। बसपा का लक्ष्य सपा और भाजपा के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाकर चुनावी गणित अपने पक्ष में करना है।