आपकी बात अब सिर्फ आपके बीच नहीं! AI वियरेबल सुनकर बना रहे टेक्स्ट और समरी, दूसरों की प्राइवेसी पर बड़ा सवाल
AI वियरेबल अब बातचीत सुनकर उसे टेक्स्ट और समरी में बदल सकते हैं। इससे डिवाइस यूजर की सुविधा बढ़ती है, लेकिन आसपास मौजूद लोगों की प्राइवेसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रिकॉर्डिंग इंडिकेटर, डेटा सुरक्षा, सहमति और जानकारी डिलीट करने जैसे मुद्दे महत्वपूर्ण बन गए हैं।