मणिपुर में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, एनडीए नेता दिल्ली पहुंचेंगे

मणिपुर में एक बार फिर सरकार गठन की संभावनाएं तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में मणिपुर के एनडीए नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को दिल्ली पहुंच रहा है। गौरतलब है कि मई 2023 से मणिपुर में मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच भड़की जातीय हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हजारों लोग बेघर हो चुके हैं।