लखनऊ जिला कोर्ट के बाहर चला बुलडोजर, नगर निगम की कार्रवाई में टूटे 100 से ज्यादा चैंबर

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद लखनऊ जिला कोर्ट के आसपास बने अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान 100 से अधिक वकीलों के चैंबर हटाए गए। विरोध के बीच प्रशासन ने कहा कि सभी चिन्हित कब्जे हटने तक अभियान जारी रहेगा।