आर्यन जूयाल और रिंकू सिंह ने सेंट्रल ज़ोन को दिलाया 266 रनों का सम्मानजनक स्कोर

Duleep Trophy 2026:

Duleep Trophy 2026: दिलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल ज़ोन ने 266 रन 10 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। इस सम्मानजनक स्कोर को हासिल करने में आर्यन जूयाल और रिंकू सिंह ने अहम भूमिका निभाई है। दोनों बल्लेबाजों की विस्फोटक पारियों के बदौलत ही सेंट्रल ज़ोन 266 रन तक पहुंच सकी है।

Duleep Trophy 2026: आर्यन जूयाल ने खेली 46 रनों की पारी-

सेंट्रल ज़ोन की तरफ से आर्यन जूयाल ने कमाल की बल्लेबाजी की है। 40.1 के स्ट्राइक रेट से 113 गेंदों में विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जूयाल ने 46 रनों की पारी खेली। अर्धशतक की ओर बढ़ रहे आर्यन जूयाल मुकेश कुमार की गेंद पर आउट हो गए। उनका कैच विकेटकीपर कुमार कुशाग्र ने लिया। टीम ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने इस अपील को खारिज कर दिया। फिर कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने DRS लिया, जो सफल रहा। DRS के सफल होने पर वैभव खुशी से उछल पड़े।

Duleep Trophy 2026: वैभव की खुशी का ठिकाना नहीं-

आर्यन जूयाल के खिलाफ लिया गया DRS सफल होने के बाद वैभव सूर्यवंशी बेहद खुश नजर आए। गेंद के बल्ले से लगने की पुष्टि होते ही वैभव ने जमकर जश्न मनाया।

रिंकू सिंह ने खेली अर्धशतकीय पारी-

सेंट्रल ज़ोन के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो रिंकू सिंह ही एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सेंट्रल ज़ोन की तरफ से अर्धशतक लगाया है। रिंकू ने 88 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में रिंकू ने 8 चौके लगाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

ईस्ट ज़ोन प्लेइंग इलेवन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, ईशान किशन, शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और अभिजीत के सरकार। सेंट्रल ज़ोन प्लेइंग इलेवन: आयुष पांडे, आर्यन जूयाल, यश राठौड़, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अरशद खान, जीशान अंसारी, यश ठाकुर और आर्यन पांडे

यह भी पढ़े- तिब्बत में ग्लेशियर टूटने की बाढ़ का वीडियो चीन ने हटाया? दलाई लामा के भतीजे ने खोला ‘राज

Duleep Trophy 2026: क्या अर्शदीप सिंह दिलीप ट्रॉफी में चमका पाएंगे अपनी किस्मत?

 Duleep Trophy 2026:

Duleep Trophy 2026: भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपनी गेंदबाजी को और निखारने के लिए सुनहरा मौका मिला है। अर्शदीप सिंह 23 अगस्त से शुरू होने वाली दिलीप ट्रॉफी में नॉर्थ ज़ोन की टीम के साथ खेलेंगे। वहीं, इस टीम की कप्तानी की बात करें तो टीम की कमान विकेटकीपर कन्हैया वाधवन को सौंपी गई है।

अर्शदीप सिंह करियर स्टेट्स-
 गेंदबाजी-
फॉर्मेट मैच पारी गेंद रन विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
वनडे 18 17 825 755 30 5/37 25.16 5.49 27.5 1 1
टी20I 91 89 1,903 2,715 135 5/51 20.11 8.56 14.0 2 1
फर्स्ट क्लास 22 38 3,860 2,056 67 6/40 30.68 3.19 57.6 1 2
लिस्ट-ए 48 46 2,296 2,004 83 5/34 24.14 5.23 27.6 4 3
टी20 215 212 4,538 6,583 278 5/32 23.67 8.70 16.3 5 2
ल्लेबाजी-
फॉर्मेट मैच पारी नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के कैच
वनडे 18 12 3 74 18 8.22 62 119.35 0 0 7 3 5
टी20I 91 33 16 103 12 6.05 104 99.03 0 0 9 3 21
फर्स्ट क्लास 22 32 9 262 36 11.39 335 78.20 0 0 25 16 8
लिस्ट-ए 48 22 7 159 49 10.60 144 110.41 0 0 13 8 12
टी20 215 53 29 176 23* 7.33 178 98.87 0 0 16 5 49
Duleep Trophy 2026: अंशुल कंबोज को मिली टीम में जगह-

लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे अंशुल कंबोज को भी नॉर्थ ज़ोन की टीम में शामिल किया गया है। अंशुल कंबोज के आंकड़ों पर नज़र डालें तो देखा जा सकता है कि साल 2024 में हरियाणा की ओर से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में 10 विकेट (10/49) लेकर इतिहास रचा था। चयनकर्ताओं का मानना है कि कंबोज के अंदर अच्छी गेंदबाजी करने की क्षमता है। बस उन्हें मौके की ज़रूरत है।

Duleep Trophy 2026: आयुष बडोनी बने उपकप्तान-

नॉर्थ ज़ोन टीम की कप्तानी की कमान कन्हैया वाधवन के पास है। वहीं, टीम के उपकप्तान की जिम्मेदारी 26 वर्षीय आयुष बडोनी निभाएंगे। जानकारी के अनुसार, आयुष बडोनी ने दिलीप ट्रॉफी में कभी कप्तानी नहीं की है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि वह इस जिम्मेदारी को कैसे निभाते हैं और टीम का नेतृत्व किस तरह करते हैं।

दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन की टीम-

कन्हैया वधावन(कप्तान), आयुष बदोनी (उपकप्तान), सनत सांगवान, कामरान इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसेजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधू, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युधवीर सिंह और निखिल कश्यप

यह भी पढ़े- Chemsex क्या है? NCB ने युवाओं के लिए जारी किया अलर्ट, जानें क्यों है यह खतरनाक ट्रेंड

आईपीएल के बाद अब रजत की नजर दिलीप ट्रॉफी पर

Duleep Trophy 2026:

Duleep Trophy 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दो आईपीएल ट्रॉफियां दिलाने के बाद रजत पाटीदार को दिलीप ट्रॉफी 2026 में सेंट्रल जोन की कप्तानी करने का मौका मिला है। उनकी टीम में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले रिंकू सिंह, ऑलराउंडर हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज यश ठाकुर भी शामिल हैं।

Duleep Trophy 2026: अमन मोखड़े को मिली टीम में जगह-

2025-26 रणजी सीजन में शानदार प्रदर्शन के दम पर अमन मोखड़े ने दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए अपनी जगह बनाई है। चयनकर्ताओं और अन्य खिलाड़ियों को उम्मीद है कि अमन मोखड़े इस टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। रणजी ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने 11 पारियों में 76 की औसत से 760 रन बनाए थे।

Duleep Trophy 2026: ये गेंदबाज संभालेंगे सेंट्रल जोन का पेस अटैक-

सेंट्रल जोन के पेस अटैक की बात करें तो यश ठाकुर के अलावा विदर्भ के नचिकेत भुटे और मध्य प्रदेश के बाएं हाथ के स्विंग गेंदबाज अरशद खान तेज गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे।

रजत पाटीदार करियर स्टेट्स-
फॉर्मेट मैच पारी नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के कैच स्टंपिंग
टेस्ट 3 6 0 63 32 10.50 164 38.41 0 0 9 0 4 0
वनडे 1 1 0 22 22 22.00 16 137.50 0 0 3 1 0 0
फर्स्ट क्लास 77 132 7 5,509 205* 44.07 9,737 56.57 16 27 743 46 109 0
लिस्ट-ए 67 65 4 2,278 158 37.34 2,297 99.17 4 13 233 53 29 0
टी20 113 106 10 3,389 112* 35.30 2,117 160.08 1 31 246 207 57 0
दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सेंट्रल जोन की टीम-

रजत पाटीदार (कप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, रिंकू सिंह (उप-कप्तान), आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भुटे

यह भी पढ़े- पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट पर केजरीवाल ने केंद्र से रखीं तीन बड़ी मांगें

15 वर्ष की उम्र में उप- कप्तान बनेंगे वैभव सूर्यवंशी

 Duleep Trophy 2026:

Duleep Trophy 2026: भारत के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के हाल के प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है। सूत्र के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) वैभव को लीडरशिप के रोल में देख रहा है। बीसीसीआई को यह देखना है कि क्या वैभव बल्ले के अलावा अपने नेतृत्व से टीम को संभाल पाएंगे। बीसीसीआई ने उनकी लीडरशिप को परखने के लिए उन्हें दिलीप ट्रॉफी में उप-कप्तान की कमान सौंपी है।

Duleep Trophy 2026: ईस्ट जोन की तरफ से खेलेंगे वैभव-

दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया है। बता दें कि वैभव टीम में सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं करेंगे, बल्कि वह टीम की उप-कप्तानी भी करेंगे। बीसीसीआई का कहना है कि “हमें वैभव को बेहतरीन बल्लेबाज से ज्यादा बेहतरीन कप्तान के रूप में देखना है क्योंकि कप्तानी खिलाड़ी के अंदर धैर्य, निष्ठा और एकाग्रता के भाव पैदा करती है।”

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन बने टीम के कप्तान-

वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं कप्तानी की बात करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनकी कप्तानी में झारखंड टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जीता था। चयनकर्ता यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि ईशान किशन दिलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन को खिताब दिलवाएंगे।

ईस्ट जोन टीम का स्क्वैड-

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज़ अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास, अभिजीत सरकार

यह भी पढ़े- Supreme Court: दिव्यांगों के लिए नियमों को और सशक्त बनाने पर विचार करे केंद्र, राज्यों को भी दिए सख्त निर्देश

ऋतुराज गायकवाड़ बने वेस्ट जोन के कप्तान, पृथ्वी शॉ की टीम में वापसी

 Duleep Trophy 2026:

Duleep Trophy 2026: बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में 23 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन की टीम घोषित कर दी गई है। महाराष्ट्र के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि मुंबई के ऑलराउंडर शम्स मुलानी को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Duleep Trophy 2026: 23 अगस्त से होगा उत्तर क्षेत्र से मुकाबला-

मुंबई के मुख्य चयनकर्ता राजेश पवार की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया। वेस्ट जोन की टीम 23 से 26 अगस्त के बीच क्वार्टर फाइनल-2 में उत्तर क्षेत्र (North Zone) का सामना करेगी। टूर्नामेंट में कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें फाइनल 6 से 10 सितंबर तक आयोजित होगा।

Duleep Trophy 2026: पृथ्वी शॉ की टीम में वापसी-

इस टीम में पृथ्वी शॉ की वापसी हुई है। पिछले साल मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र से खेलने वाले शॉ लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। दलीप ट्रॉफी उनके लिए फॉर्म में लौटने का बड़ा मौका होगी। इसके अलावा सरफराज खान और मुशीर खान को भी टीम में शामिल किया गया है

वेस्ट जोन की 15 सदस्यीय टीम-

कप्तान: ऋतुराज गायकवाड़ (महाराष्ट्र)
उपकप्तान: शम्स मुलानी (मुंबई)
पृथ्वी शॉ (महाराष्ट्र)
हार्विक देसाई (सौराष्ट्र, विकेटकीपर)
उर्विल पटेल (गुजरात, विकेटकीपर)
शिवालिक शर्मा (बड़ौदा)
मुशीर खान (मुंबई)
सरफराज खान (मुंबई)
जयमीत पटेल (गुजरात)
सिद्धार्थ देसाई (गुजरात)
तनुष कोटियन (मुंबई)
तुषार देशपांडे (मुंबई)
शार्दुल ठाकुर (मुंबई)
अतीत सेठ (बड़ौदा)
मुकेश चौधरी (महाराष्ट्र)

यह भी पढ़े- विधानसभा में ₹19,215 करोड़ का बजट पेश, 2047 तक विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य