15 वर्ष की उम्र में उप- कप्तान बनेंगे वैभव सूर्यवंशी

 Duleep Trophy 2026:

Duleep Trophy 2026: भारत के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के हाल के प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है। सूत्र के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) वैभव को लीडरशिप के रोल में देख रहा है। बीसीसीआई को यह देखना है कि क्या वैभव बल्ले के अलावा अपने नेतृत्व से टीम को संभाल पाएंगे। बीसीसीआई ने उनकी लीडरशिप को परखने के लिए उन्हें दिलीप ट्रॉफी में उप-कप्तान की कमान सौंपी है।

Duleep Trophy 2026: ईस्ट जोन की तरफ से खेलेंगे वैभव-

दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया है। बता दें कि वैभव टीम में सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं करेंगे, बल्कि वह टीम की उप-कप्तानी भी करेंगे। बीसीसीआई का कहना है कि “हमें वैभव को बेहतरीन बल्लेबाज से ज्यादा बेहतरीन कप्तान के रूप में देखना है क्योंकि कप्तानी खिलाड़ी के अंदर धैर्य, निष्ठा और एकाग्रता के भाव पैदा करती है।”

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन बने टीम के कप्तान-

वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं कप्तानी की बात करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनकी कप्तानी में झारखंड टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जीता था। चयनकर्ता यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि ईशान किशन दिलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन को खिताब दिलवाएंगे।

ईस्ट जोन टीम का स्क्वैड-

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज़ अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास, अभिजीत सरकार

यह भी पढ़े- Supreme Court: दिव्यांगों के लिए नियमों को और सशक्त बनाने पर विचार करे केंद्र, राज्यों को भी दिए सख्त निर्देश

IND vs ZIM: क्या भारत कर पाएगा सीरीज पर कब्जा?

IND vs ZIM:

IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20I में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई। उनके अर्धशतक की बदौलत भारत ने महज 14 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। अब देखने वाली बात होगी कि क्या वैभव दूसरे T20I में भी अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रख पाते हैं। इसका जवाब दूसरे मुकाबले में ही मिलेगा।

IND vs ZIM: भारत के लिए अहम है यह सीरीज-

तीन मैचों की T20I सीरीज पर कब्जा करना भारत के लिए बेहद अहम है, क्योंकि टीम हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20I सीरीज हारकर आ रही है। वहीं, जिम्बाब्वे ने भी हाल के मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में यह सीरीज और भी रोमांचक हो गई है।

IND vs ZIM: अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल-

आयरलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय T20I सीरीज हारने के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि इस हार से पहले भारत और आयरलैंड के बीच तीन द्विपक्षीय T20I सीरीज खेली गई थीं, जिनमें भारत ने तीनों सीरीज अपने नाम की थीं। चौथी द्विपक्षीय सीरीज जीतकर आयरलैंड ने भारत के जीत के सिलसिले को तोड़ दिया। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि श्रेयस अय्यर पिछली सीरीज की हार को भुलाकर इस बार टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाएंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-

भारत:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, अशोक शर्मा, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, यश ठाकुर।

जिम्बाब्वे:
सिकंदर रजा (कप्तान), बेन करन, इनोसेंट काया, तादिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, तफद्जवा त्सिगा (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेस्ले मधेवेरे, तनाका चिवांगा, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहूरी

यह भी पढ़े- रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

वैभव तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

 IND vs IRE:

IND vs IRE: भारत बनाम आयरलैंड टी-20 सीरीज का पहला टी-20 शुक्रवार को बेलफास्ट में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।सूत्रों के अनुसार 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस मैच में डेब्यू कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह मैच और भी रोचक होगा। IND vs IRE: 19 साल बाद बेलफास्ट … Read more

पिता के संघर्ष और माँ के त्याग में दिलाई वैभव को जीत

Vaibhav Suryavanshi Biography:

Vaibhav Suryavanshi Biography: भारतीय क्रिकेट जगत के उभरते हुए खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम समय में यह मुकाम हासिल किया है। उनकी कामयाबी ने यह साबित कर दिया कि अगर आपके अंदर जज़्बा, लगन और मेहनत करने की ईमानदारी है, तो जीवन में कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, आप एक न एक दिन … Read more

Cricket News: बिहार की बेटी का कमाल, अक्षरा गुप्ता ने जड़ा 306 रन का तूफान

Cricket News : ​क्रिकेट जगत को अक्षरा के रूप में एक नया सितारा मिल गया है। बिहार की बेटी ने अपनी दमदार पारी से सबका दिल जीत लिया है। वैभव सूर्यवंशी के धुआंधार परफॉर्मेंस के बाद अब फैंस अक्षरा गुप्ता की दमदार पारी की खूब चर्चा कर रहे हैं। अक्षरा गुप्ता अभी चल रहे बिहार … Read more

सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में रचा इतिहास, 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में रचा इतिहास

इंडिया ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई सीरीज फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक लगाकर लिस्ट-ए क्रिकेट का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

अफ़गानिस्तान-ए के सामने 320 रनों का विशाल लक्ष्य

IND vs AFG:

IND vs AFG: ट्राई नेशन सीरीज़ के मैच में इंडिया-ए ने अफ़गानिस्तान-ए के सामने 320 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए टीम इंडिया-ए ने अपनी पारी में 9 विकेट गंवाए। IND vs AFG: प्रियांश आर्या ने बनाई क्लासिक फिफ्टी- ओपनर प्रियांश आर्या ने 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। यह … Read more

बिहार के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मिली जगह

Vaibhav Sooryavanshi:

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट में एक नया सितारा तेजी से उभर रहा है। बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला तथा एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। अगर उन्हें अंतिम एकादश में खेलने का अवसर मिलता है तो वह … Read more

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी फिर शतक से चूके, लेकिन रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया नाम

Vaibhav Sooryavanshi:

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। हालांकि वह शतक बनाने से महज चार रन दूर रह गए और 96 रन बनाकर आउट हो गए। गुजरात के खिलाफ खेली गई उनकी शानदार पारी ने टीम को मुश्किल परिस्थिति … Read more