काठमांडू से डायवर्ट हुआ प्लेन पहुंचा लखनऊ एयरपोर्ट; खराब मौसम के चलते लिया फैसला

खराब मौसम से लखनऊ पहुंचा विमान

काठमांडू में खराब मौसम के कारण चीन का एक विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। विमान में 159 यात्री सवार थे। मौसम सामान्य होने और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उड़ान को सुरक्षित रूप से काठमांडू के लिए रवाना कर दिया गया।