जावा द्वीप में भीषण तबाही, बाढ़ और भूस्खलन से 21 की मौत, दर्जनों लापता

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने भीषण तबाही मचा दी है। इस आपदा में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। बचाव दल अब भी गहरी कीचड़ और मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं। पश्चिम जावा प्रांत के वेस्ट बांडुंग जिले के पासिर लंगू गांव में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, जहां करीब 34 घर मलबे में दब गए।