करन चनाना और अनीता डैंग भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित, 123.85 करोड़ की संपत्ति जब्त
राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष PMLA/FEOA अदालत ने 6 फरवरी 2026 को बड़ा फैसला सुनाते हुए अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर करन ए. चनाना और कंपनी की होल टाइम डायरेक्टर अनीता डैंग को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, करन चनाना और अनीता डैंग भारत छोड़ चुके हैं। माना जा रहा है कि करन चनाना यूके और अनीता डैंग यूएई में रह रही हैं।