1 अप्रैल से देश में 15 बड़े बदलाव लागू! कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, रेल टिकट कैंसिलेशन और टैक्स के नियम भी बदले

1 अप्रैल से बदले 15 बड़े नियम

नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल से देश में कई अहम नियम बदल गए हैं। गैस सिलेंडर महंगा हुआ, रेल टिकट और टोल भुगतान के नियम बदले, साथ ही टैक्स और बैंकिंग से जुड़े नए प्रावधान लागू हुए।

घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपये महंगा, सरकार ने दी सफाई

सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि यह फैसला तेल कंपनियों की वित्तीय स्थिरता और उपभोक्ताओं को राहत देने के बीच संतुलन बनाने के लिए लिया गया है।