Global Super League 2026: गयाना अमेजॉन वॉरियर्स ने रचा इतिहास, डिफेंड किया 85 रन का लक्ष्य-

Global Super League 2026:

Global Super League 2026: पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए गयाना अमेज़न वॉरियर्स अपने 20 ओवर में 84 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पहली पारी के स्कोरकार्ड को देखकर सभी को लग रहा था कि सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स इस मुकाबले को बड़ी आसानी से जीत जाएगी। लेकिन गयाना अमेज़न वॉरियर्स के गेंदबाज़ों ने सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी। दूसरी पारी में 85 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की टीम 79 रन पर ढेर हो गई, जिससे गयाना अमेज़न वॉरियर्स ने 6 रन से यह फाइनल मुकाबला जीत लिया।

Global Super League 2026: मैथ्यू फोर्डे के 28 रन थे अहम-

85 रन का सफल बचाव कर इतिहास रचने वाली गयाना अमेज़न वॉरियर्स एक समय 50 रन का आंकड़ा पार करने में भी असमर्थ थी। टीम के रहमानुल्लाह गुरबाज़, शिमरोन हेटमायर और रोमारियो शेफर्ड फाइनल मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए। ऐसे में मैथ्यू फोर्डे ने 28 रन की अहम पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत ही गयाना अमेज़न वॉरियर्स 84 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही और बाद में इस छोटे से लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव भी कर लिया।

Global Super League 2026: नबी और प्रीटोरियस ने तोड़ी सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बल्लेबाज़ों की कमर-

85 रन के लक्ष्य का सफल बचाव कर टीम को जीत दिलाने में गेंदबाज़ मोहम्मद नबी और ड्वेन प्रीटोरियस ने अहम भूमिका निभाई। दोनों गेंदबाज़ों ने तीन-तीन विकेट लेकर सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बल्लेबाज़ों की कमर तोड़कर रख दी।

दोनों टीमों का स्कोरकार्ड-

गयाना अमेज़न वॉरियर्स-

बल्लेबाजआउटरनगेंदचौकेछक्केस्ट्राइक रेट
रहमानुल्लाह गुरबाजc & b फैबियन एलेन8101080.00
जॉनसन चार्ल्सlbw पीटर सिडल250040.00
मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर)lbw पीटर सिडल671085.71
शिमरोन हेटमायरlbw पीटर सिडल471057.14
मोहम्मद नबीb अनिरुद्ध इमैनुएल250040.00
रोवमैन पॉवेलlbw अनिरुद्ध इमैनुएल270028.57
गुडाकेश मोतीlbw अनिरुद्ध इमैनुएल260033.33
रोमारियो शेफर्डरन आउट (हसन खान/कॉनर एस्टरहुइजन)02000.00
ड्वेन प्रिटोरियसनाबाद17301056.67
मैथ्यू फोर्डc संजय कृष्णमूर्ति b कैलम स्टो282322121.74
इमरान ताहिर (कप्तान)c टिम रॉबिन्सन b करीमा गोर111120100.00

कुल स्कोर: 85/10 (18.5 ओवर)

सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स-

बल्लेबाजआउटरनगेंदचौकेछक्केस्ट्राइक रेट
टिम रॉबिन्सनc मोहम्मद हारिस b ड्वेन प्रिटोरियस01000.00
कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर)b गुडाकेश मोती5410125.00
हसन खान (कप्तान)c शिमरोन हेटमायर b ड्वेन प्रिटोरियस9601150.00
ओलिवर पीकlbw मोहम्मद नबी312831110.71
संजय कृष्णमूर्तिc शिमरोन हेटमायर b मोहम्मद नबी9241037.50
हम्माद आजमb इमरान ताहिर120050.00
करीमा गोरb इमरान ताहिर01000.00
फैबियन एलेनb ड्वेन प्रिटोरियस6150040.00
अनिरुद्ध इमैनुएलlbw मोहम्मद नबी04000.00
पीटर सिडलनाबाद13220159.09
कैलम स्टोरन आउट (शिमरोन हेटमायर)140025.00

कुल स्कोर: 79/10 (18.3 ओवर)

यह भी पढ़े- ‘नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की पहचान’,Gen-Z से पीएम मोदी का सीधा संवाद