गुना में फसल खरीद केंद्र पर रिश्वत का खेल!, 700 रुपये लेते कैमरे में कैद सर्वेयर

मध्य प्रदेश के गुना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां फसल खरीद केंद्र पर किसानों से खुलेआम रिश्वत लेने का आरोप लगा है। पीड़ित किसानों ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और एसपी से मांग की है कि आरोपी सर्वेयर के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाए और उसे सेवा से हटाया जाए।