गुना में फसल खरीद केंद्र पर रिश्वत का खेल!, 700 रुपये लेते कैमरे में कैद सर्वेयर

मध्य प्रदेश के गुना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां फसल खरीद केंद्र पर किसानों से खुलेआम रिश्वत लेने का आरोप लगा है। पीड़ित किसानों ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और एसपी से मांग की है कि आरोपी सर्वेयर के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाए और उसे सेवा से हटाया जाए।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए बड़ा फैसला, गेहूं खरीदी का कोटा 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। केंद्र सरकार ने राज्य में गेहूं खरीदी का कोटा बढ़ाने का फैसला लिया है, जिससे लाखों किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। केंद्र और राज्य सरकार के इस तालमेल से किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में काम हो रहा है।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय का बड़ा सम्मेलन 24 अप्रैल को, उत्तर जोन के 9 राज्य होंगे शामिल

उत्तर जोन कृषि सम्मेलन 24 अप्रैल बड़ा आयोजन

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के तत्वावधान में 24 अप्रैल को सेंट्रल होटल में उत्तर जोन कृषि सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें नौ राज्यों के मंत्री, अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल होकर कृषि योजनाओं, ऋण, नवाचार, फसल विविधीकरण, उर्वरक उपयोग, बागवानी और किसानों की आय बढ़ाने पर चर्चा करेंगे

यूपी में कृषि विकास की रफ्तार दोगुनी, किसानों को मिला बड़ा आर्थिक बल: सीएम योगी

‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में किसानों को प्राथमिकता दी। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में उत्तर प्रदेश के किसानों के खाते में 99 हजार करोड़ रुपये भेजे हैं।

मिडिल ईस्ट युद्ध के बावजूद भारत में खरीफ सीजन के लिए फर्टिलाइजर की कोई कमी नहीं

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बावजूद भारत सरकार ने किसानों के लिए राहत भरी खबर दी है। जून से शुरू हो रहे खरीफ सीजन में देश भर में जरूरत के मुताबिक उर्वरक का स्टॉक पर्याप्त है। देश के 652 जिलों में उर्वरक की बिक्री की कड़ी निगरानी की जा रही है।