बर्फ से ढके मैदान में युवाओं का क्रिकेट, LoC के पास दिखा जुनून

कश्मीर में भारी बर्फबारी और जीरो से नीचे के तापमान के बीच भी क्रिकेट का जुनून कम नहीं हुआ है। लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) से सटे गुरेज इलाके में बर्फ से ढके मैदान पर स्थानीय लड़के क्रिकेट खेलते नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवा बर्फ पर मैट बिछाकर गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर रहे हैं।