शादी का प्रपोजल रिजेक्ट करने पर क्लब डांसर को मारी गोली दो आरोपी गिरफ्तार

Gurugram News: शादी का प्रपोजल रिजेक्ट करने पर क्लब डांसर को मारी गोली दो आरोपी गिरफ्तार

साइबर सिटी के एमजी रोड स्थित एक नामी क्लब के पास दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक 25 वर्षीय महिला को सिर्फ इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि उसने एक युवक के शादी के प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी तुषार और उसके सहयोगी शुभम को उत्तर प्रदेश के बड़ौत से पकड़ लिया है।