प्रयागराज में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, संगम में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी भीड़

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पवित्र स्नान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य कर गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। अयोध्या और शिरडी में भी आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला।