प्रयागराज में मुहर्रम जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन पर रोक, ऐतिहासिक ‘बुड्ढा ताजिया’ परंपरा के अनुसार उठेगा

मुहर्रम का महीना शुरू होने से पहले प्रयागराज प्रशासन ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस बार मुहर्रम के जुलूसों में तलवारबाजी और किसी भी प्रकार के हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी। मुहर्रम इस्लामी यानी हिजरी कैलेंडर का पहला महीना माना जाता है। इस्लामिक नए साल की शुरुआत इसी महीने से होती है। हालांकि, इसे उत्सव के रूप में नहीं बल्कि शोक, इबादत और याद के तौर पर मनाया जाता है।

प्रयागराज: 4 शवों के बीच 12 घंटे रहा आरोपी, रातभर मिटाता रहा सबूत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

प्रयागराज हत्याकांड: 12 घंटे शवों के बीच रहा आरोपी

प्रयागराज में कारोबारी परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी कई घंटों तक घर में रहकर सबूत मिटाने की कोशिश करता रहा। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ से पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ।

प्रयागराज से TMC के पूर्व विधायक गिरफ्तार, बंगाल पुलिस ने टोल प्लाजा के पास दबोचा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ी राजनीतिक और कानूनी कार्रवाई की खबर सामने आई है। TMC के पूर्व विधायक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत ने की है।

प्रयागराज में SSC कांस्टेबल जीडी परीक्षा पर बवाल, अभ्यर्थियों ने केंद्र में की तोड़फोड़, सड़क भी जाम

प्रयागराज में SSC केंद्र पर बवाल

प्रयागराज में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली। परीक्षा न दे पाने से नाराज अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र में तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर दिया। क्षमता से अधिक छात्रों को बुलाने पर विवाद बढ़ा। बाद में कई जिलों की परीक्षा रद्द कर दी गई।

प्रचंड गर्मी में राहगीरों को मिली राहत, भारत विकास परिषद “लक्ष्य शाखा” ने कराया वृहद शरबत वितरण

प्रयागराज में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच भारत विकास परिषद “लक्ष्य शाखा” प्रयाग प्रांत की ओर से मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए मनमोहन पार्क हनुमान मंदिर परिसर में वृहद शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक संस्कार गिरीश चन्द्र जायसवाल ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

भारत विकास परिषद लक्ष्य शाखा की बाल संस्कार कार्यशाला का समापन, बच्चों को दिए संस्कार और स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश

Bharat Vikas Parishad की लक्ष्य शाखा, प्रयाग प्रांत द्वारा सौंदर्य प्रतिमा मेमोरियल विद्यालय में आयोजित त्रि-दिवसीय “बाल संस्कार कार्यशाला” का गुरुवार को समापन हो गया।

मर्यादा बनाम सियासत, संगम विवाद पर आमने-सामने योगी और अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा कि हर कोई शंकराचार्य नहीं हो सकता और न ही कोई व्यक्ति किसी भी पीठ का आचार्य बनकर माहौल खराब कर सकता है। यह विवाद प्रयागराज के संगम तट पर मौनी अमावस्या के दिन शुरू हुआ। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपने समर्थकों के साथ रथ और पालकी से स्नान के लिए निकले थे, लेकिन भारी भीड़ का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें बैरियर पर रोक दिया।

नकली दरोगा जीशान जाकिर तमंचे के साथ गिरफ्तार

प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली दरोगा के नाम से कुख्यात जीशान जाकिर को गिरफ्तार किया है। जीशान पर आरोप है कि वह अकबरपुर में दो पक्षों के झगड़े में तमंचा लहराकर लोगों को धमका रहा था। ACP राजकुमार मीणा ने बताया कि जीशान को अतीक अहमद के कुछ करीबी प्रॉपर्टी डीलरों का संरक्षण भी प्राप्त था।

माघ मेले की मौनी अमावस्या पर 4.52 करोड़ श्रद्धालुओं ने लिया पवित्र स्नान

प्रयागराज में चल रहे माघ मेले का सबसे प्रमुख पर्व मौनी अमावस्या इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ मनाया गया। 7 सेक्टरों में विभाजित इस क्षेत्र में 25,000 से अधिक शौचालय और 3,500 सफाईकर्मी तैनात हैं। टेंट सिटी में छोटे काल के लिए कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं के लिए ध्यान और योग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Magh Mela 2026: माघ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कड़ाके की ठंड में भी संगम में लग रही पवित्र डुबकी

संगम में आस्था और भक्ति का सैलाब

माघ मेले 2026 में प्रयागराज संगम पर लाखों श्रद्धालु पवित्र डुबकी के लिए पहुंचे। कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक है। प्रशासन ने सुरक्षा, चेंजिंग रूम, रोशनी और चिकित्सा जैसी पूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती और अन्य संतों ने श्रद्धालुओं को माघ मास की पवित्रता और आध्यात्मिक महत्व बताया। रेलवे और यातायात व्यवस्थाओं की भी सराहना हुई।