बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की चर्चा फिर सुर्खियों में

MP NEWS

बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला का परिवार एक बार फिर चर्चाओं में है। हाल ही में विधायक के बेटे अंजनेश और बहू सिमर ने इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के प्रतिबंधित गर्भगृह में जाकर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। शादी समारोह में भारी संख्या में मेहमान पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शानदार सजावट और हाई-प्रोफाइल लोगों की उपस्थिति देखी जा सकती है।