आग में झुलसी दुल्हन, अस्पताल के बर्न वार्ड में हुई शादी… कानपुर की इस प्रेम कहानी ने सबको रुला दिया

कानपुर के घाटमपुर से एक ऐसी शादी की कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां कुछ ही देर में दर्द और चीखों का माहौल बन गया। शादी के बाद विकास ने कहा, “मैंने श्वेता का हाथ जिंदगीभर साथ निभाने के लिए थामा है। परिस्थितियां कैसी भी हों, मैं उसे कभी अकेला नहीं छोड़ूंगा।”

तेहरान में अनोखा निकाह: बारूद के बक्सों पर बैठे दूल्हा-दुल्हन, हाथों में राइफल लेकर पढ़ा कलमा

जरायल और अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच ईरान में एक अनोखी शादी ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। यहां एक ईरानी जोड़े ने बारूद के बक्सों पर बैठकर निकाह पढ़ा और उसी को अपना सोफा बना लिया। यह शादी कुद्स डे रैलियों के दौरान हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे थे। ईरानी मीडिया के मुताबिक, इस जोड़े ने युद्ध के माहौल के बीच अपनी शादी को यादगार बनाने और सरकार के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए यह अनोखा तरीका चुना।

 रेप केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, शादी से पहले संबंध ‘समझ से परे’, कहा– शादी तक लड़का-लड़की अजनबी

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान कुछ टिप्पणियां कीं और दोनों पक्षों को समझौते की संभावना तलाशने का सुझाव दिया। सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी के वकील को शिकायतकर्ता को मुआवजा देने की संभावना पर विचार करने को कहा और दोनों पक्षों के वकीलों से समझौते के विकल्प तलाशने को कहा।

सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, पीएम मोदी से परिवार संग की मुलाकात

भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की औपचारिक घोषणा कर दी है। अर्जुन की होने वाली पत्नी का नाम सानिया चंदोक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक ने अगस्त 2025 में एक निजी समारोह के जरिए सगाई की थी, जिसमें केवल करीबी परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।

बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की चर्चा फिर सुर्खियों में

MP NEWS

बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला का परिवार एक बार फिर चर्चाओं में है। हाल ही में विधायक के बेटे अंजनेश और बहू सिमर ने इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के प्रतिबंधित गर्भगृह में जाकर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। शादी समारोह में भारी संख्या में मेहमान पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शानदार सजावट और हाई-प्रोफाइल लोगों की उपस्थिति देखी जा सकती है।