राजा रघुवंशी हत्याकांड, सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। मेघालय सरकार ने हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 2025 में हनीमून मनाने मेघालय गए थे। इसी दौरान दोनों लापता हो गए। बाद में ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) इलाके में एक गहरी खाई से राजा का शव बरामद हुआ।

इंदौर में मामूली विवाद ने लिया खूनी मोड़, पड़ोसी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

मध्य प्रदेश के इंदौर से दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी का हैरान करने वाला CCTV वीडियो सामने आया है। घटना खजराना थाना क्षेत्र की है, जहां मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी हमले में बदल गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आरिफ बरकाती को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस निकाला और उसे घटनास्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएशन भी कराया।

पिता ने किया इंकार, तो बेटी ने ब्वॉयफ्रेंड संग चाकू से किया हमला

 Indore News:

Indore News: यह घटना इंदौर के कृष्णबाग कॉलोनी की है जहां सोमवार देर रात प्रेम संबंध के रिश्ते का विरोध करने पर एक युवती ने अपने प्रेमी और उसकी मां के साथ मिलकर अपने ही पिता पर चाकू से हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें … Read more

Indore-भोपाल हाईवे पर पलटी SUV, महिला समेत दो की मौत, 10 घायल

Indore Accident News : इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीहोर जिले के जावर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रही एक एसयूवी का टायर अचानक फट गया। टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में … Read more

इंदौर में 29.65 लाख की लूट का खुलासा, रिटायर्ड आर्मीमैन निकला मास्टरमाइंड

मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई 29 लाख 65 हजार रुपये की चर्चित लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक रिटायर्ड आर्मीमैन को मास्टरमाइंड बताया गया है। पुलिस के अनुसार, फिरोज और कपिल भंडारी लूट की साजिश या वारदात में सीधे शामिल नहीं थे। हालांकि, आरोप है कि उन्होंने वारदात के बाद आरोपियों को संरक्षण दिया और उनके साथ घूमते रहे।

फेक न्यूज शेयर करने से पहले हो जाएं सावधान! अब गलत जानकारी फैलाने पर हो सकती है FIR

सोशल मीडिया पर बिना जांच-पड़ताल के किसी फोटो, वीडियो या खबर को शेयर करना अब महंगा पड़ सकता है। फेक न्यूज, भ्रामक जानकारी और डीपफेक कंटेंट पर लगाम लगाने के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। डिजिटल दौर में जानकारी तेजी से फैलती है, इसलिए कंटेंट क्रिएटर्स की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी जानकारी को पोस्ट करने से पहले उसकी पुष्टि करना बेहद जरूरी है।

खेत में घसीट ले गए कुत्ते, 6 साल के मासूम के सिर की चमड़ी नोची, इंदौर में हुई सर्जरी

मध्य प्रदेश के खंडवा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पांच आवारा कुत्तों के झुंड ने 6 साल के एक मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते बच्चे को घसीटते हुए खेत में ले गए और उसके सिर को बुरी तरह नोच डाला। घटना के बाद गांव वालों और परिजनों में भारी नाराजगी है। परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों में बढ़ रहे आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद हिंदू समाज में खुशी, लोग बोले-वाग्देवी की प्रतिमा को पुनः स्थापित करेंगे

Indore: भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद हिंदू समाज में खुशी, लोग बोले-वाग्देवी की प्रतिमा को पुनः स्थापित करेंगे

Indore: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने धार में स्थित भोजशाला को लेकर बड़ा फैसला दिया है। उच्च न्यायालय ने भोजशाला परिसर को मंदिर माना है। इसको लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता। सत्य के लिए निरंतर संघर्ष करना पड़ता है। … Read more

इंदौर में हल्दी की रस्म बनी आफत, मिलावटी हल्दी से दुल्हन पहुंची वेंटिलेटर पर

मध्य प्रदेश के इंदौर में शादी की खुशियां उस वक्त डर में बदल गईं, जब हल्दी की रस्म के बाद दूल्हा-दुल्हन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक मिलावटी हल्दी लगाने से दोनों को गंभीर एलर्जी हो गई। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि शादी या किसी भी धार्मिक रस्म के लिए खुली और सस्ती हल्दी खरीदने से बचें। बेहतर होगा कि साबुत हल्दी खरीदकर घर पर पिसवाई जाए या भरोसेमंद ब्रांड की हल्दी का इस्तेमाल किया जाए।

Indore अग्निकांड: 5 किमी दूर थी दमकल, 8 जिंदगियां राख; रहवासियों और कंट्रोल रूम के दावों में बड़ा फर्क

Indore

आरोप है कि दमकल देर से पहुंची, जबकि फायर कंट्रोल रूम का दावा है कि सूचना के 17 मिनट के भीतर टीम मौके पर पहुंच गई थी। बिजली कटने से डिजिटल लॉक बंद हो गए और खिड़कियों की लोहे की जालियां लोगों के बाहर निकलने में बड़ी बाधा बन गईं।